फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 जनवरी से तीन दिन होगा कृषि यंत्रों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला गुरुग्राम में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत किसानों को उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्रों का पुनः भौतिक सत्यापन दिनांक 20, 21 एवं 22 जनवरी को किया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के अंतर्गत 70 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया था। जिन किसानों को 1 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि प्राप्त हुई है, उनके कृषि यंत्रों का 30 प्रतिशत अनुदान जारी करने से पूर्व योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुनः भौतिक सत्यापन किया जाना आवश्यक है। किसानों द्वारा यंत्र खरीद के पश्चात 10 दिवस के भीतर पोर्टल पर बिल अपलोड किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन डीसी गुरुग्राम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। गुरुग्राम ब्लॉक के किसानों का भौतिक सत्यापन गुरुग्राम में किया जाएगा। फर्रुखनगर ब्लॉक के किसानों का सत्यापन अनाज मंडी, फर्रुखनगर में किया जाएगा। इसी प्रकार पटौदी ब्लॉक के किसानों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी (हेलीमंडी), पटौदी में तथा सोहना ब्लॉक के किसानों का भौतिक सत्यापन अनाज मंडी, सोहना में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें