गुरुग्राम। अचीवर्स अकादमी में बृहस्पतिवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में कुशल क्रिकेट कोचिंग ने अचीवर्स अकादमी को 66 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर कुशल क्रिकेट कोचिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 254 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवर्स अकादमी की टीम 15.3 ओवर में 188 रन ही बना सकी और मैच हार गई। कुशल कोचिंग की ओर से रिहान ने 77 रन और अमन ने 55 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने 2 विकेट और जतिन ने 2 विकेट झटके। अचीवर्स अकादमी की ओर से करन ने 38 रन और प्रैंकित ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरंग ने 3 विकेट और दीपक, रिहान और कुश ने 1-1 विकेट लिए। संवाद