फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजवासन टोल प्लाजा पर बिना रुके फर्राटा भर सकेंगे वाहन

विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे पर बना टोल प्लाजा। फाइल फोटो
विज्ञापन
टोल पर रुकने का झंझट खत्म, लागू होगी मल्टी लेन फ्री फ्लो तकनीक
विज्ञापन

नंबर गेम - 16 लेन में लगाए जाएंगे एएनपीआर कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित बिजवासन टोल प्लाजा को जल्द ही बैरियर फ्री किया जाएगा। इसे मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) प्रणाली में बदला जाएगा। इससे वाहन बिना रुके गुजर सकेंगे और टोल का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होगा। वर्तमान में, वाहनों को टोल बैरियर पर रुकना पड़ता है। फास्टैग से टोल कटने के बाद ही बैरियर हटता है।
नए सिस्टम में स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे वाहन का पंजीकरण नंबर कैप्चर करेंगे। रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) उपकरण एमएलएफएफ जोन से गुजरते समय फास्टैग को स्कैन करेगा। यह प्रणाली वाहन चालकों को बूथ पर रुकने की आवश्यकता को समाप्त कर देगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार, इससे ईंधन की खपत कम होगी और जाम से मुक्ति मिलेगी। बिजवासन टोल प्लाजा का अनुमानित सालाना इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन 192.97 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एमएलएफएफ के लिए 16 लेन निर्धारित
टोल प्लाजा की कुल 34 लेन में से 16 लेन एमएलएफएफ के लिए निर्धारित की गई हैं। इनमें दो स्टैंडबाय लेन भी शामिल हैं। इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) 16 लेन पर एएनपीआर कैमरे और आरएफआईडी टोलिंग इक्विपमेंट लगाएगी। एमएलएफएफ शुरू होने के बाद, अन्य 18 लेन बंद कर दी जाएंगी। इन लेन के संसाधनों का प्रयोग एक्सप्रेसवे की अन्य सुविधाओं के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा को बैरियर फ्री बनाने की योजनाओं पर काम चल रहा है। इससे वाहन बिना रुके टोल पार कर सकेंगे और जाम भी नहीं लगेगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी टोल प्लाजा जल्द बैरियर फ्री कर दिया जाएगा। -
योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें