फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेंग-रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हफ्ते का पहला दिन होने के चलते सोमवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इफको चौक से लेकर राजीव चौक, हीरो होंडा चौक व नरसिंहपुर पर वाहनों का अधिक दबाव देखा गया। हाईवे पर ऑटो चालक अपने वाहनों को बस स्टॉप पर रोककर जाम का कारण बन रहे थे। जाम को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस विभाग के जवान मुस्तैद रहे। दिल्ली-जयपुर हाईवे के निकासी पॉइंट पर वाहनों की आवाजाही जाम का कारण बना। इसके अलावा शहर के भीतरी हिस्सों में भी जगह-जगह जाम देखा गया। एसीपी ट्रैफिक संजय कुमार का कहना है कि सप्ताह के पहले दिन वाहनों का दबाव रहता है जिसके कारण वाहन धीरे-धीरे निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें