फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उधार नहीं देने पर सब्जी विक्रेता को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीचबचाव कराने आए साथी को भी धुना
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। खोड़ गांव में दाे हजार रुपये उधार न देने पर सब्जी बेचने वाले को पांच-छह युवकों ने डंडों से पीटा। पीड़ित को बचाने उसका साथी बीच में आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने चार हमलावरों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।



मूल रूप से राजस्थान के जिला तिजारा निवासी पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि वह गांव नानू कलां में रहता है। वह टेंपो से आसपास के क्षेत्र में सब्जी बेचने का काम करता है। 21 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह अपने एक साथी हरीश के साथ सब्जी बेचकर आ रहा था। इसी दौरान प्रवीण, कर्मवीर, सोमवीर, गौरव ने उसका टेंपो रुकवा दिया। प्रवीण ने उससे दो हजार रुपये उधार मांगे। पैसे देने से मना कर दिया तो उसने देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद खोड़ गांव के सरकारी स्कूल के पास वह अपने टेंपो की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान प्रवीण, कर्मवीर, सोमवीर व गौरव अपने साथ दो तीन युवकों के साथ डंडे लेकर आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित के साथी हरीश ने बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें