फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुखार के साथ संक्रमण तोड़ रहा बदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में 40 फीसदी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तेज बुखार और पेट में दर्द के साथ संक्रमण मरीजों का बदन तोड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में ऐसे मामले तेजी से बढ़े हैं। बच्चों को पेट दर्द के साथ डायरिया और पेट का संक्रमण परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में ऐसे 40 फीसदी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल की सामान्य और बाल रोग ओपीडी में औसतन 150 से सवा सौ मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुखार पीड़ितों की डेंगू जांच की जा रही है। उधर बच्चों में पेट दर्द के साथ मचली और पेट खराब होने की समस्या वाले मामलों में ज्यादातर में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। बुखार के पीड़ितों में ज्यादातर डेंगू के रोगी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में बीते पांच दिन में ही 500 से अधिक मरीज ऐसी समस्या के साथ जांच के लिए पहुंचे। इसमें से एक फीसदी में डेंगू की पुष्टि हुई है। अन्य मरीजों में दो फीसदी बच्चे पेट संक्रमण के ग्रस्त मिले। डायरिया के दस फीसदी मरीज मिले हैं।
अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला ने बताया कि बुखार और संक्रमण मौसम के कारण बढ़ रहा है। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि मामले काबू से बाहर नहीं हैं। बरसाती मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा बना ही रहता है। लोगों को खानपान और लाइफ स्टाइल की ओर गंभीरता बरतनी होगी।
विज्ञापन


डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि
बीते तीन दिन में जिले में नौ नए डेंगू के मरीज मिले हैं। डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि डेंगू बरसात के मौसम में तेजी से फैल रहा है। बीते दो वर्षों में डेंगू के मरीज 300 के पार रहे। इस बार स्थिति और चिंताजनक है। डेंगू के अब तक 81 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। बरसात के साथ मरीज और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें