फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कम्युनिटी सेंटर नहीं बनने से नाराज वाटिका इंडिया नेक्स्ट के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। वाटिका इंडिया नेक्स्ट के सेक्टर-82, 82ए, 83, 84 और 85 के निवासियों ने टाउनशिप में कम्युनिटी सेंटर नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। निवासियों ने डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) कार्यालय के समक्ष प्रबंधन द्वारा दिए गए पुराने लिखित आश्वासन का हवाला देते हुए जल्द निर्माण शुरू करने की मांग की है।

निवासियों का कहना है कि टाउनशिप के निर्माण और बिक्री के समय प्रबंधन की ओर से सभी पांचों सेक्टरों में अलग-अलग कम्युनिटी सेंटर बनाने का वादा किया गया था। कई साल बीत जाने के बाद भी किसी भी सेक्टर में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। निवासियों के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले को प्रशासन के सामने उठाया था, तब प्रबंधन की ओर से डीटीपी को लिखित आश्वासन दिया गया था कि कम्युनिटी सेंटर का नक्शा पास करवाकर इसका निर्माण पूरा किया जाएगा और बाद में इसे सोसाइटी को सौंप दिया जाएगा। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-82 में वर्तमान में करीब 5,000 परिवार रह रहे हैं। सीनियर सिटीजन फेडरेशन के अध्यक्ष एस एल सिंगला ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर नहीं होने के कारण शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और बच्चों की खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए निजी होटल और फार्महाउस का सहारा लेना पड़ता है। प्रबंधन से 15 दिन के भीतर निर्माण की समय-सीमा और स्वीकृत नक्शे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर एचआरईआरए, डीटीसीपी और सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें