फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अगले माह शुरू होगा वाटिका चौक अंडरपास, यातायात होगा सुगम

विज्ञापन
वाटिका चौक पर निर्माणाधीन अंडर पास।
विज्ञापन
फोटाे-
विज्ञापन

बजट स्वीकृत, पैसा मिलने पर निर्माण को मिलेगी गति, 40 लाख रुपये का हुआ भुगतान





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। राजीव चौक से सोहना के बीच में वाटिका चौक पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बनाए जा रहे अंडरपास का काम अंतिम चरण में है। इस अंडरपास के शुरू होने के साथ ही दिल्ली-जयपुर और सदर्न पेरिफेरल रोड पर फरीदाबाद से द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से बजट की स्वीकृति के बाद माना जा रहा है कि अगले माह के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने के बाद लाल बत्ती पर जाम में फंसने वालों को निजात मिलेगी।
इस अंडरपास से सदर्न पेरिफेरल रोड पर फरीदाबाद से द्वारका एक्सप्रेस-वे पर जाने वालों की राह और आसान होगी। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की संख्या प्रतिदिन औसतन 40 हजार से अधिक है। इसके निर्माण का जिम्मा एनएचआईए के पास है। निर्माण का पैसा जीएमडीए की ओर से दिया जाना था। जीएमडीए ने पहली किस्त 40 लाख रुपये की दी थी। उसके बाद पैसा न देने से निर्माण की गति धीमी हो गई थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले मुख्यमंत्री की ओर से पैसे के भुगतान की प्रशासनिक मंजूरी के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी ओर से पैसे का भुगतान किया जाएगा। 2022 के अक्तूबर में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई थी। जून माह तक पूरा होना था। पैसा न मिलने के कारण इसे समय से पूरा नहीं किया जा सका।


वाटिका चौक पर लालबत्ती का समय होगा कम

साइबर सिटी की लाइफ लाइन सड़कों को जोड़ने वाले वाटिका चौक पर रोजाना एक लाख से अधिक लोग गुजरते हैं। दिन में छोटे वाहन तो रात में बड़े वाहन शामिल है। यहां से गुजरने वालों को लाल बत्ती पार करने में दो से तीन बार ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार करना पड़ता है। अभी हर ओर से आने वाले वाहनों को दो मिनट की वेंटिग है। अंडरपास चालू होने के बाद यहां पर वेटिंग एक मिनट की हो जाएगी। यहां पर केवल बादशाहपुर की ओर आने जाने वालों की बत्ती होगी। एसीपी ट्रैफिक ईस्ट सुरेश कुमार ने बताया कि वाटिका चौक पर अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। पुलिस की ओर से वाहनों के दबाव को देखते हुए लाल बत्ती का समय अंडर रास चालू होने के बाद कम किया जाएगा।


हुडा सेक्टर की नई आबादी को निकलना होता है इस चौक से

नए गुरुग्राम के निर्माण के बाद हाईराइज भवनों में रहने वालों का निकलना इस चौक से होता है। वाटिका चौक पर एलिवेटेड रोड बनने से 50 प्रतिशत समस्या का समाधान हो गया था। अंडरपास बन जाने के बाद इस चौक की पूरी समस्या समाप्त हो जएगी।
विज्ञापन



जीएमडीए की ओर से भुगतान के बाद निर्माण की गति बढ़ेगी:

राजीव चौक से सोहना के बीच में वाटिका चौक पर बन रहे अंडरपास के निर्माण में जीएमडीए की ओर से पैसा न मिलने के कारण निर्माण गति धीमी हो गई थी। पैसा मिलने के बाद जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। - योगेश पाठक, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआईए।

वाटिका चौक पर निर्माणाधीन अंडर पास।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें