फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग के अगले दौर में पहुंचे वरुण, शुभम और गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम के साई एनबीए में आयोजित हो रही हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को यूथ कैटेगरी के मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता सात नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

यूथ लड़कोंं के 50 से 55 किलोग्राम में अंबाला के वरुण ने हिसार के अंकित, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ हरियाणा (एसयूओएच) के शुभम ने करनाल के लक्ष्य और भिवानी के सिकंदर ने यमुनानगर के हिमांशु को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 60 से 65 किग्रा में कैथल के गौरव ने सोनीपत के शुभम को हराया। जिला खेल अधिकारी अनूप ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन





परिणाम

यूथ लड़कों के 47 से 50 किग्रा में अंबाला के आदित्य ने सिरसा के हर्ष, रेवाड़ी के पार्थ ने हिसार के अनिकेत व पानीपत के लविश ने नूंह के आफताब को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 50 से 55 किग्रा में फतेहाबाद के वंश ने चरखी दादरी के दीपांशु, झज्जर के युवराज ने चरखी दादरी के समीर को हराया।



55 से 60 किग्रा में कैथल के योगेश ने गुरुग्राम के मोहित, फतेहाबाद के विनीत ने पानीपत के कर्ण, 60 से 65 किग्रा में यमुनानगर के अभिनव ने पानीपत के दिव्यम, अंबाला के कनव ने सोनीपत के ध्रुव को हराया।

65 से 70 किग्रा में कुरुक्षेत्र के विकास ने भिवानी के सचिन, सोनीपत के विशाल ने फतेहाबाद के धनेश को, यमुनानगर के नकुल ने भिवानी के लकी, 70 से 75 किग्रा में करनाल के पराग तरुण ने गुरुग्राम के करीश, फतेहाबाद के आदित्य ने गुरुग्राम के करीश, झज्जर के अभिनव ने महेंद्रगढ़ के दीक्षित को हराया।
विज्ञापन




75 से 80 किग्रा में पलवल के रोनित ने रेवाड़ी के तरुण, रोहतक के लोकेश ने हिसार के साहिल, 80 से 85 किग्रा में भिवानी के हनी ने हिसार के देवांश, पानीपत के विनय ने गुरुग्राम के चिराग, 85 से 90 किग्रा में रोहतक के अवलीक धनखड़ ने कुरुक्षेत्र के विशेष कुमार व 90 किग्रा से ज्यादा में चरखी दादरी के राहुल ने फतेहाबाद के दक्ष तथा पानीपत के अक्षय ने हिसार के हर्षित को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें