फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने लघु सचिवालय पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को ट्रेड यूनियन काउंसिल की ओर से लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। एटक से अनिल पवार एडवोकेट, संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोख सिंह और सीटू से सतबीर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

अनिल पवार ने बताया कि देश में ऐसी स्थिति बन गई है, जिससे आम आदमी परेशान नजर आ रहा है। मजदूर, कर्मचारी, किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इनकी मांग को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। आम बजट से मजदूर, कर्मचारी, किसान निराश हैं, उनके लिए बजट में कुछ नहीं है। सभी ने सर्वसम्मति से इस सरकार को जवाब देने का मन बना लिया है। इस दौरान इंटक से प्रवेश त्यागी, स्वर्ण कुमार गुप्ता, हिंद मजदूर सभा से जसपाल राणा, एसएन दहिया, वीएस यादव, बलवान सिंह, बलवीर कांबोज, मूर्ती देवी और सुबोध ग्रेवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें