फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुरानी डीएलएफ कॉलोनी में सील की गई लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, आसपास के बेसमेंट में चल रहे डांस क्लासेस व जिम पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दिल्ली में हादसे के बाद भी बेसमेंट पर कार्रवाई के नाम पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) खानापूर्ति कर रहा है। सेक्टर-14 स्थित पुरानी डीएलएफ कॉलोनी में टीम ने गुरुवार शाम को खानापूर्ति अभियान चलाया। यहां बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी को सील कर दिया। इस दौरान उसके समीप दूसरे बेसमेंट में चल रहे डांस क्लासेस व जिम पर कार्रवाई नहीं की गई। निगम की इस कार्रवाई पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बीती तीन अगस्त को निगम की प्रवर्तन टीम ने पुरानी डीएलएफ कॉलोनी में बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर को सील करने के साथ ही बेसमेंट को लेकर कई लोगों को नोटिस जारी किए थे। बृहस्पतिवार शाम नगर निगम की टीम पुरानी डीएलएफ कॉलोनी में कार्रवाई करने पहुंची थी। सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए शिवचरण यादव के मुताबिक, यहां टीम को बेसमेंट में लाइब्रेरी का संचालन होता मिला। टीम ने जांच के बाद लाइब्रेरी को सील कर दिया। इसके अलावा आसपास के रिहायशी भवनों के बेसमेंट में संचालित डांस क्लासेस, जिम व ब्यूटीपार्लर पर भी बिना कार्रवाई किए टीम लौट गई। आरडब्ल्यूए की ओर से निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से कार्रवाई को लेकर शिकायत करेंगे। निगम के एसडीओ ने बताया कि जांच के बाद लाइब्रेरी को सील करा दिया गया है। जल्द ही आगे पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें