फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर से टकराई वैन, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राठीवास मोड़ के पास बृहस्पतिवार को एक वैन की टक्कर कैंटर से हो गई। हादसे में वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में रेवाड़ी के गढ़ी महेश्वरी निवासी अमर सिंह, रामबीर, महावीर, नितेश व सुनील सवार थे। वे हाईवे से रेवाड़ी की ओर जा रहे थे। राठीवास मोड़ के पास गांव एक ऑटो हाईवे की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर चालक ने ऑटो को बचाने के लिए ब्रेक लगा दिए। कैंटर के अचानक ब्रेेक लगने से पीछे चल रही ईको गाड़ी का चालक ब्रेेक नहीं लगा पाया और कैंटर के टकरा गया। हादसे में अमर सिंह व रामबीर की मौत हो गई। चालक सुनील कुमार सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें