संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के बिनौला में एक निजी कंपनी के मैनेजर पर पांच-छह युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महेंद्रगढ़ के भडक निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि बिनौला स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। रविवार को जब वह अपने कार्यालय में थे तो उसी दौरान खरखड़ा गांव निवासी प्रमोद व उसके साथ चार-पांच युवक आए। उनका कहना है कि प्रमोद से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उनके पड़ोसी ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।