गुरुग्राम। गुरुग्राम समेत दिल्ली एनसीआर का एक समूह पक्षियों के साथ वेलेंटाइन डे मनाने की तैयारी में है। अरावली संरक्षण से जुड़े समूह 14 फरवरी को सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक भोंडसी में अरावली की पहाड़ियों पर एकत्र होकर सरकार और लोगों से पक्षियों के आश्रय स्थल को बचाने की अपील करेंगे। कार्यक्रम से जुड़े नवीन सरपाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और अरावली संरक्षण से जुड़े करीब दिल्ली एनसीआर के समूहों के युवा जुटेंंगे। इस मौके पर अरावली पर अवैध खनन रोके जाने, अरावली के इलाके में निर्माण को रोके जाने और पशु-पक्षियों के अनुकूल माहौल तैयार किए जाने पर चर्चा करेंगे। संवाद