गुरुग्राम। विस्टेरिया अकादमी ने बृहस्पतिवार को मनीष यादव अकादमी को 86 रन से हराया। टॉस जीतकर विस्टेरिया अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 286 रन बनाए। आदित्य ने 103 और नीतीश ने 43 रन की पारी खेली। वैभव ने 6 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनीष अकादमी 37.1 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। प्रेम ने 40 और शिवांशु ने 24 रन की पारी खेली। कृष्णा ने 4, आशुतोष और नीतीश ने 2-2 विकेट झटके। संवाद