गुरुग्राम। विस्टेरिया स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर बृहस्पतिवार को ग्लैडियेटर-11 ने थंडर स्ट्राइकर को 8 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैडियेटर-11 ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 104 रन बनाए। ग्लैडियेटर-11 की ओर से मोहम्मद कामरान ने 72 और पुष्कर ने 23 रन बनाए। साहिल ने 2 विकेट और मोहम्मद कामरान और पुष्कर ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। थंडर स्ट्राइकर की ओर से अभिषेक ने 44 रन जोड़े। संवाद