फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाली प्लॉट्स बने डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में नियमित सफाई न होने से प्रदूषण की गंभीर समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बेगमपुर खटोला औद्योगिक क्षेत्र इन दिनों कूड़े के संकट से जूझ रहा है। इलाके में स्थित कई खाली प्लॉट्स डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुके हैं। इन खाली जगहों पर औद्योगिक वेस्ट, नायलॉन सामग्री और घरेलू कचरा धड़ल्ले से डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों और कामगारों का आरोप है कि इस कचरे को नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है। वहीं, कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठने के कारण सड़ जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैलने लगती है।

देशराज का कहना है कि यहां विभिन्न फैक्ट्रियों और कंपनियों में काम करने वाले हजारों लोगों का सुबह और शाम आना-जाना लगा रहता है। रास्ते में फैले इस कचरे के कारण यहां से गुजरना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कूड़े का ढेर धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति इतनी बदतर है कि लावारिस पशु इस गंदगी में भोजन तलाशते और आपस में लड़ते हुए दिखाई देते हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर वक्त हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुरेश का कहना है कि सफाई न होने से यह जगह बीमारियों का घर बन रही है। अब जब गर्मियों में तेज लू चल रही है तो इस कचरे के ढेर से कूड़ा उड़कर सड़कों पर फैल रहा है। इससे न केवल दृश्यता प्रभावित हो रही है बल्कि वायु प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें