फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक मार्च से यूटीएस एप बंद, नहीं हो सकेगा अनारक्षित टिकट बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब यात्रियों को केवल रेल वन एप से ही टिकट बुक करना होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक मार्च से अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए अब तक इस्तेमाल हो रहा यूटीएस एप बंद कर दिया जाएगा। अब यात्रियों को केवल रेल वन एप से ही टिकट बुक करना होगा। जिले से रोजाना रेवाड़ी, दिल्ली और अन्य स्टेशनों के लिए आने-जाने वाले नौकरीपेशा और व्यापारी लोग इस एप का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जिन्हें अब रेल वन एप का इस्तेमाल करना होगा।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। रेल वन एप के जरिये न केवल अनारक्षित टिकट बुकिंग संभव होगी, बल्कि आरक्षित टिकट, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन शेड्यूल जैसी अन्य सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को एक ही एप में सबकुछ मिलेगा, जो डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीना ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों की सुविधा के लिए है। अभी यात्रियों को दो अलग-अलग एप रखने पड़ते हैं लेकिन अब एक ही एप में सभी प्रकार की टिकट बुकिंग हो जाएंगी। इससे यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें