फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मजदूर का शव नाले के पास रखने पर हंगामा, कंपनी की गाड़ी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन साइट पर बने कमरे में हुई थी मजदूर की मौत, पुलिस ने मजदूरों को किया शांत
विज्ञापन

परिजनों के आने के बाद बृहस्पतिवार को होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में अहलुवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर कमरे में बुधवार की सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। कंपनी के लोगों ने मजदूर के शव को कमरे से बाहर निकालकर नाले के पास रख दिया। इससे नाराज अन्य मजदूरों ने कंपनी में हंगामा कर दिया। जब कंपनी प्रबंधन ने शव को ले जाने के लिए एक गाड़ी भेजी तो मजदूरों ने उसे पलट किया और निर्माणाधीन साइट के गेट पर ताला लगा दिया।
निर्माणाधीन कंपनी में हंगामा होने की सूचना मिलने पर करीब 11.30 बजे डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया तो मजदूरों ने शव को नीचे रखकर पुलिस के सामने ही नारेबाजी की। मजदूरों ने पुलिस के समक्ष का आरोप लगाए हैं कि ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन ने मजदूर के शव को नाले के पास लावारिस छोड़ दिया। पुलिस ने किसी तरह से मजूदरों समझाया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद करीब 1.30 बजे मजदूर शांत हुए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया और मृतक मजदूर के परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

बीमारी से हुई थी मौत
पुलिस के अनुसार, डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में अहलुवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर निर्माण का काम चल रहा है। यहां पर सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। पिछले 4-5 दिन से ग्रेप-4 नियमों के चलते निर्माण कार्य बंद था। सहरसा निवासी दानी यादव भी कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन-चार दिन से बीमार चल रहा था। मंगलवार की रात को दानी यादव खाना खाकर सोया और बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
मजदूरों का आरोप-लावारिस फेंका शव
मजदूरों का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने मृतक दानी यादव के शव को कमरे से बाहर निकालकर नाले के पास रख दिया। इस नाले के पास काफी गंदगी थी और कंपनी के लोगों ने शव के साथ बदसलूकी की। इससे गुस्साए मजदूरों ने हंगामा कर दिया। कंपनी की पिकअप मजदूर के शव को ले जा रही थी तो हंगामा कर रहे मजदूरों ने गुस्से में पिकअप गाड़ी से शव उठाकर वापस कमरे में रख दिया और गाड़ी को पलट दिया। हंगामा की सूचना मिलने पर पहुंची डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस के साथ भी मजदूरों ने काफी देर तक बहसबाजी की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की है। मजदूर दोपहर करीब एक बजे तक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के आश्वासन पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बीमारी के कारण दानी यादव की मौत होने की बात सामने आई है। परिवार वालों के आने के बाद बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कंपनी के बाहर हंगामा कर रहे अन्य मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। - इंद्रजीत, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें