फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस की चपेट में आने से कंपनी कर्मी की मौत पर बवाल, चार पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से कंपनी कर्मी की मौत पर बवाल, चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन




करीब दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, बसों में तोड़फोड़ व पुलिस पर पथराव

परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात पर शव पुलिस को सौंपा



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में कंपनी की बस की चपेट में आने से शनिवार सुबह एक कर्मी की मौत हो गई। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने बसों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। घटना में एक सब इंस्पेक्टर अजीत सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पथराव करने वालों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामला बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व दूसरा मामला अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व बवाल करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आगरा निवासी 24 वर्षीय मोनू बादशाहपुर थाना क्षेत्र की ऑटो मोबाइल कंपनी पद्मिनी वीएनए में काम करता था। उसकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक थी। रोजाना की तरह वह आज भी कंपनी की बस से कंपनी पहुंचा था और बस से उतरकर खड़ा हो गया था। इसी दौरान कंपनी की दूसरी बस के चालक ने अपनी बस को लापरवाही से बैक किया तो मोनू बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और सुरक्षा गार्ड के रूम में बंद कर दिया। इसी दौरान किसी सुरक्षा गार्ड ने कमरा खोल दिया और चालक को मौके से भगा दिया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेना चाहा तो कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। बात इतनी बिगड़ गई कि कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पास ही खड़ी पुलिस पीसीआर सहित कंपनी की बसों पर पत्थर बरसाने के साथ ही डंडों से बस व पुलिस वैन के शीशे तोड़ दिए। आसपास खड़ी बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को बैकफुट पर आते हुए मौके से भागना पड़ा, लेकिन एक पुलिसकर्मी पीसीआर वैन के पास फंस गया जिसे इस घटना में गंभीर चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने पथराव कर रहे कर्मचारियों को खदेड़ने के साथ ही उनकी पहचान कर हिरासत में लेना शुरू कर दिया जिसके बाद मामला शांत होने लगा, लेकिन कर्मचारी मृतक के शव को लेकर कंपनी के अंदर चले गए और कंपनी को अंदर से बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ जिसमें मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की बात कही गई जिसके बाद कर्मचारियों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें