फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर राठीवास फ्लाईओवर का ऊपरी हिस्सा खुला, नीचे एक यू-टर्न भी चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को आने-जाने में राहत मिलेगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर राठीवास मोड़ पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि फ्लाईओवर के ऊपर से वाहनों का आवागमन चालू हो गया है तथा फ्लाईओवर के नीचे से निकलने के लिए अभी एक यू टर्न अस्थायी रूप से चालू कर दिया है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर मार्ग से अतीत में पटौदी की ओर आने-जाने को लेकर वाहन चालकों सहित पैदल निकलने वाले कई गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब राठीवास मोड़ पर फ्लाईओवर बनने के साथ ही राठीवास, दिनोकरी, लांगडा, पथरेडी, बिलासपुर कलां, बिलासपुर खुर्द, फतेहपुर, जोरासी, आकेडा, हसनपुर, तावडू सहित कई गांवों के लोगों को भी फ्लाईओवर का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


इधर जाट सभा पटौदी अध्यक्ष चौ.अमन सिंह, राठीवास सरपंच सुमन देवी, मोतीराम राठी, लक्ष्मी नारायण राठी, यशबीर सिंह, ऋषिराज चौधरी, महेश कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि अतीत में दिल्ली-जयपुर हाईवे क्राॅस के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब फ्लाईओवर शुरू होने के साथ ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि राठीवास मोड़ पर फ्लाईओवर ऊपर से वाहनों के लिए खोल दिया है तथा फ्लाईओवर के नीचे एक यू टर्न चालू कर दिया है जबकि दो यूटर्न पर निर्माण कार्य चल रहा है एवं एक माह में पूरी तरह से निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें