पुलिस को दी शिकायत में अलवर की रहने वाली कोमल कोली ने बताया कि उसकी शादी ओल्ड फरीदाबाद के कृष्णा भाटी के साथ हुई है। वह पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के एक पीजी में रह रही है। उसके पति कृष्णा भाटी को उसके मोबाइल पर किसी भी व्यक्ति का फोन आना पसंद नहीं है।
14 मार्च को जब वह अपने पति कृष्णा भाटी के साथ सहारा मॉल में थी तो एक व्यक्ति का उन्हें फोन आया। यह बात उसके पति को नागवार गुजरी और उसने मॉल में ही अपनी पत्नी को पीट दिया। इससे उनकी आंख व मुंह पर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।