फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H3N2 Influenza: चार साल के मासूम में मिला इन्फ्लुएंजा, गुरुग्राम का पहला केस; बच्चे का कोई यात्रा इतिहास नहीं

Fri, 17 Mar 2023 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आम लोगों से अपील है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन
H3N2 Virus - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में एच3एन2 संक्रमण (इन्फ्लुएंजा) का पहला केस चार साल के बच्चे में मिला है। इस बच्चे का 15 मार्च को सैंपल लिया गया था। मामला सामने आने के बाद उसे एकांतवास में कर दिया गया है। बच्चे के परिवार के सभी लोगों को भी एकांतवास में कर दिया गया है और दो सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पीड़ित बच्चे का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि एच3एन2 की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 300 टीमें लगाई गई हैं। जिले में 136 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से एक केस पॉजिटिव पाया गया है। इस चार साल के बच्चे को पिछले सात दिनों से खांसी, जुकाम, बुखार आदि की समस्या थी। बच्चे में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। केस की पुष्टि होते ही बच्चे को घर में ही एकांतवास में कर दिया गया है। बच्चे सहित परिवार के सभी सात सदस्यों को भी निगरानी में रखा गया है।

डॉ. यादव ने बताया कि विभाग को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से पत्र प्राप्त हुआ है। साथ ही राज्य मुख्यालय से भी पत्र मिला है। इनमें स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए कहा गया। इसके बाद विभाग ने एच3एन2 संक्रमण से निपटने की सारी तैयारी की है। 

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाएं और व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में विभाग के पास परीक्षण की सुविधा और किट उपलब्ध है। सक्रिय निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में आरआरटी टीम (300 टीमें) उपलब्ध हैं। इन सभी को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

डॉ. यादव कहते हैं कि आम लोगों से अपील है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें