फोटो -
13 वर्षीय युव जांघू जूडो के खेल में अपनी पहचान बना रहे हैं। राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र युव पिछले दो वर्षों से जूडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में युव ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा डॉ. जिगोरो कानो जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर उन्होंने अपने खेल कौशल का दम दिखाया। प्रशिक्षक महिंदर के अनुसार, युव मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। अब उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और देश का नाम रोशन करना है।