फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-43 स्थित एक निजी स्कूल में रोजगार मेले का किया गया आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-43 स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन देशभर में हो रहे 15वें रोजगार मेला का हिस्सा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर नियुक्त हुए 51,000 से अधिक युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित उपस्थितजन ने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। राव इंद्रजीत सिंह ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की रोजगार सृजन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। सरकार निरंतर प्रयासरत है कि देश के युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं, बल्कि उन्हें देश की विकास यात्रा का एक सशक्त सहभागी भी बनाया जाए। उन्होंने आशा जताई कि ये युवा अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे। नव नियुक्त कर्मियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया है, जिनमें गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें