केंद्रीय राज्य मंत्री ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जिले के सेक्टर 44 स्थित अपैरल हाउस में युवाओं को रोजगार पत्र बांटे गए। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे नियुक्तियों को संबोधित किया।
उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय डाक विभाग, केंद्रीय विद्यालय संगठन, अर्धसैनिक बल सहित केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडिटी) में नौकरी पाने वाले 257 युवक व युवतियों को नियुक्ति पत्र भी भेंट किए। कार्यक्रम में पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के पूर्व मेयर विमल यादव, आयकर विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर प्रताप सिंह व राकेश गुप्ता, कमिश्नर केके मित्तल, एडिशनल कमिश्नर एके धीर, जॉइंट कमिश्नर डीएस राठी ,रामनिवास व सुधा यादव, आयकर मुख्यालय से आईटीओ अनुज यादव मौजूद रहे।