फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान को केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने नेस्ले के ‘क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम’’ अभियान का शुभारंभ करते हुए। वि.
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को निजी कंपनी के क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कॉरपोरेट कंपनियों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम को हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक शहरों में से एक बताया। केंद्रीय मंत्री ने निजी कंपनी द्वारा भेंट किए गए स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। अन्य कॉरपोरेट संस्थानों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यह प्रदेश के कुल राजस्व में लगभग 65 फीसदी योगदान देता है। कुल बिजली खपत के बिलों में भी गुरुग्राम की हिस्सेदारी करीब 42 फीसदी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण और यातायात जैसी चुनौतियों का समाधान केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसमें औद्योगिक संस्थानों, कॉरपोरेट जगत और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में कार्यरत सभी बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों की एक संयुक्त बैठक का सुझाव दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें