फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम निगम ने ठेकेदारों को प्रदूषण नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला में समझाते हुए अ​धिकार
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत ठेकेदारों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। यह बृहस्पतिवार को सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में हुई। इसका उद्देश्य सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल प्रबंधन और वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय बताना था। डीटीपी सिद्धार्थ खंडेलवाल मुख्य अतिथि थे। मनीष सैदपुर, कुलदीप हिंदुस्तानी और प्रिंका यादव विशिष्ट अतिथि रहे। डब्ल्यूआरआई इंडिया के आदित्य और भव्य ने ठेकेदारों को प्रशिक्षित किया। इसमें धूल नियंत्रण के तरीकों जैसे यांत्रिक सफाई, सड़क मरम्मत और सामग्री भंडारण पर जोर दिया गया। सिद्धार्थ खंडेलवाल ने वायु प्रदूषण नियंत्रण में ठेकेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने सीएक्यूएम दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। मनीष सैदपुर ने निगम के साथ सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में कुलदीप हिंदुस्तानी और प्रिंका यादव ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें