फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट 2026 : संकल्प, संतुलन और विकसित भारत की दिशा में ठोस कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय बजट को बताया देश की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय बजट को देश की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताते हुए कहा कि यह बजट केवल वादों की सूची नहीं, बल्कि कर्तव्यबोध, स्पष्ट सोच और मजबूत इरादों का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके तहत हर नागरिक के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प लिया गया है।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप दिखाई देता है। यह केवल घोषणाओं तक सीमित बजट नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराने वाला विजन है, जो देशवासियों को निरंतर आगे बढ़ने की ताकत देता है। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी एवं गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक दशक में ऐतिहासिक निवेश



राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में केंद्र सरकार ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन व राजमार्ग के लिए 2013-14 में जहां 31,302 करोड़ रुपये का प्रावधान था। वहीं, 2026-27 में यह बढ़कर 3,09,875 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह रेलवे का बजट 26,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,81,377 करोड़ रुपये, आवास एवं शहरी कार्य 1,486 करोड़ रुपये से बढ़कर 85,822 करोड़ व ऊर्जा क्षेत्र 10,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,997 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि सरकार बुनियादी ढांचे को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाने के लिए निरंतर निवेश कर रही है।
बजट में इन बिंदुओं पर है जोर..
हर वर्ग और हर क्षेत्र को सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ता बजट
मजबूत निवेश से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिल रही नई दिशा
अन्नदाता किसान के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता
हरियाणा में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली ऐतिहासिक मजबूती
बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक यात्री सुविधाओं में हरियाणा ने रचा नया कीर्तिमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें