फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाथूपुर नाले की जमीन पर बने भवनों को खाली करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 10
विज्ञापन

नाथूपुर भवनों को किराये पर उठाकर कर रहे हैं मोटी कमाई

नगर निगम जमीन खाली कराने की कर रहा है कवायद

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नाथूपुर गांव के लोगों पर नगर निगम के नाले की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप है। अतिक्रमणकारियों ने साढ़े छह एकड़ के भू-भाग पर 22 से 25 भवन बना रखे हैं और इनको किराये पर चढ़ा कर मोटी रकम की वसूली की जा रही है। नगर निगम ने सोमवार तक इन भवनों को खाली करने का आदेश दिया है।
शहर के सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले डीएलएफ क्षेत्र में स्थित नाथूपुर गांव के लोगों पर अतिक्रमण करने का आरोप है। नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में इन अतिक्रमणकारियों को सोमवार तक भवन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। गांव के लोगों ने यहां से निकल रहे नाले की जमीन को पाट कर उस पर निर्माण कर लिया है। इन भवनों को किराये पर उठाया गया है। जिनसे हर माह करोड़ों रुपये का किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने दो दिन पहले चार जेसीबी लगा कर तोड़-फोड़ की तो यहां पर लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध करने वालों में पूर्व पार्षद सुंदर व उनके समर्थक शामिल रहे। नगर निगम की ओर से पूर्व पार्षद सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है कार्रवाई

नाथूपुर गांव के ही रहने वाले त्रिलोक चंंद ने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी जिसमें गांव के डूबने के लिए अतिक्रमण को जिम्मेवार कहा था। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए इन भवनों को खाली कराया गया है।
विज्ञापन


वर्जन

अदालत के आदेश पर अतिक्रमणकारियों से कब्जा खाली कराने का नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है।

प्रदीप कुमार, संयुक्त आयुक्त तीन , गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें