फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक अप्रैल से शुरू होगा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में मूल्यांकन के लिए बनाए गए हैं पांच केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं की मूल्यांकन (मार्किंग) एक अप्रैल से शुरू होगा। गुरुग्राम में मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में एक अप्रैल से 10वीं कक्षा की और पांच अप्रैल से 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का कार्य शुरू होगा। जल्द ही शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन (मार्किंग) के लिए लगाई जाएगी।
बोर्ड परीक्षाओं के समापन के बाद ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। गुरुग्राम के जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-4/7, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बादशाहपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोहना और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटौदी में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने बताया कि अबकी बार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। 10वीं कक्षा के लिए 12 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये और 12वीं कक्षा के लिए 14 रुपये से बढ़ाकर 16 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका किया गया है। बोर्ड की परीक्षा केंद्र से संबंधित स्कूल के मुखिया के मुख्य केंद्र अधीक्षक की ड्यूटी रहेगी और उसे किसी अन्य ड्यूटी पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। केंद्र अधीक्षक को पेपर लाने व उत्तरपुस्तिका वापस जमा करने के लिए एक निर्धारित मानदेय भी बोर्ड द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें