फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने के अंत तक पूरा होगा यू-टर्न अंडर पास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को अफसरों ने आश्वस्त किया है कि दिल्ली -जयपुर हाईवे पर एंबियंस मॉल के सामने बनाए जा रहे 4 लेन यू-टर्न अंडरपास का निर्माण इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को निरीक्षण के समय दी। अफसरों ने कहा कि अंडरपास का 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इस अंडरपास के शुरू होने के बाद गुरुग्रामवासियों को एंबिएंस मॉल या डीएलएफ साइबर सिटी की तरफ जाने के लिए दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर के नीचे से घूम कर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही सरहौल टोल प्लाजा वाले स्थान पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी।
डेढ़ किलोमीटर है लंबाई
इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक शशि भूषण ने राव इंद्रजीत सिंह को निर्माणाधीन यू-टर्न अंडरपास की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंबियंस मॉल के पास यू-टर्न अंडरपास की कुल लंबाई डेढ़ किलोमीटर तथा चौड़ाई 14 मीटर है। वर्टिकल क्लीयरेंस के साथ कुल ऊंचाई 5.5 मीटर रखी गई है। अंडरपास में रोशनी के बेहतर प्रबंधन के लिए 75-75 वॉट की एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। इसके साथ ही आईआरसी के नियमों के तहत अंडरपास में बोर्ड व डिवाइडर के बीच में पौधरोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें