संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस में में यूटर्न पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसकी कमियों के कारण लोगों को काफी परेशानी है। इस यू टर्न पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं। इस मामले में अब द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों, न्यू पालम विहार विहार, बजघेड़ा आदि के निवासियों ने एनएचएआई, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, जीएमडीए समेत केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समाधान की गुहार लगाई है।
साईं कुंज सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया द्वारका एक्सप्रेसवे के आस-पास के अधिसंख्य आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने इस पर सहमति जताई है। यू टर्न की कमियों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समाधान की अपील की है। इसको लेकर लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद राव इंद्रजीत को भी ज्ञापन दिया है।
निवासियों की प्रमुख मांगे
- पिलर 31 के नजदीक एक तरफ ही यू टर्न दिया गया है। सेक्टर 109, 112 और न्यू पालम विहार फेज टू रहने वाली एक बहुत बड़ृी आबादी के लिए कोई यू टर्न नहीं दिया गया है।
- पिलर 36 के पास हाईवे के नीचे एक पुलिया बनाई गई है। जिसमें गंदा पानी और मलबा भरा है। उसकी सफाई करवानी अति आवश्यक है।
- पिलर 54 के पास मंदिर लाइन के लिए स्लिप रोड नहीं बनाया गया है, जबकि वहां कई मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च, बिजली कार्यालय, अंबेडकर भवन, पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल हैं।
- सेक्टर 57 के समीप हनुमान मंदिर और स्टार एविशन की तरफ उतरने वाले रास्ते पर भी स्लिप रोड की आवश्यकता है क्योंकि यह कॉलोनी के रेवेन्यू रास्ते को जोड़ता है।
- सेक्टर 54 के समीप फुटओवर ब्रिज बनाने की आवश्यकता है क्योंकि न्यू पालम विहार फेज-1 और सेक्टर 110 की तरफ से बिजली बोर्ड, मंदिर लेन, गुरुद्वारा, चर्च, पार्क आदि सार्वजनिक स्थलों पर जाने की जरूरत है।
- बजघेड़ा अंडरपास के बाई तरफ सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। इसे बनाने की जरूरत है।