फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाम पूछकर दो युवकों ने की मारपीट, सिर में बीयर की बोतल मारी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। आठ दिन पहले सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में एक युवक से नाम पूछकर मारपीट कर उसके सिर पर बीयर की बोतल फोड़ने का मामला सामने आया है। उपचार के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यूपी के मेरठ स्थित शफियाबाद गांव निवासी मोनिस ने शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-14 स्थित मार्बल मार्केट में लक्ष्मण मोटर्स डेंटिंग वर्कशाप में काम करता है। गत 20 अगस्त की शाम चार बजे वह वर्कशाप के पीछे लघुशंका करने गया था। जहां दो युवकों ने उनका नाम पूछा और इसके बाद उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने हाथ पकड़े और दूसरे युवक ने पास में पड़ी बीयर की बोतल मोनिस के सिर पर मारकर तोड़ दी। शोर मचाने पर उसका मालिक लक्ष्मण आ गया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। घायल को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें