फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लब के बाहर दो युवकों में हुआ झगड़ा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-65 थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


- आरोपी से फायरिंग में प्रयोग की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर 65 थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक क्लब के बाहर दो युवकों ने झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक गाड़ी में बैठकर मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने सेक्टर-65 थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करते हुए शनिवार को दिन में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नहरपुर निवासी मनु यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-63 में एक क्लब से शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे धारुहेड़ा निवासी आशीष व एक युवती बाहर निकले। उन दोनों के साथ ही दो अन्य युवक भी बाहर आए। पुलिस के अनुसार, चारों लोग बाहर सड़क पर आए और कुछ बातें करने लगे। कुछ देर में ही युवती के साथ बाहर आए आशीष से उन दो युवकों से हाथ मिलाया और तीनों के बीच कुछ बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान ही आशीष ने दूसरे युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर आशीष जब दूसरा थप्पड़ मारने लगा तो युवक ने पिस्टल निकाल की और थप्पड़ मारने वाले आशीष पर पिस्टल तान दी, लेकिन फायर नहीं किया। पिस्टल दिखाने के बाद आरोपी युवक ने जमीन की तरफ पिस्टल करके एक गोली चला दी। यह गोली वहां मौजूद किसी व्यक्ति को नहीं लगी।

क्लब के पास सड़क किनारे खड़े होकर आरोपी युवक और युवती के बीच बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो में आरोपी युवक हाथ में पिस्टल लेकर दिखाई दे रहा है और युवती के साथ बहस कर रहा है। जब युवती आरोपी युवक के पास कुछ कहने के लिए आती है तो आरोपी युवक अपनी पिस्टल को कमर के पीछे छिपा लेता है। इसके बाद गोली चलाने वाला युवक अपने साथी के साथ अपनी सफेद रंग की एंडेवर गाड़ी में बैठकर मौके से भाग गया।



फायरिंग की घटना के बाद करीब 8 बजे गुरुग्राम पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी गई । इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की क्राइम टीमें व फोरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवकों ने आशीष के साथ आई युवती के साथ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद ही दोनों युवकों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन




वर्जन

जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दूसरे युवक की संलिप्तता के बारे में पता किया जा रहा है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें