फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। सदर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि धुलावट निवासी सकील और मुस्ताक तावडू-सोहना रोड स्थित एक होटल के पास नशीला पदार्थ बेचने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने रेड की और दोनों को बाइक पर आते हुए दबोच लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान मुस्ताक की जेब से पांच ग्राम हेरोइन/चिट्टा निकला। इसके अलावा दोनों आरोपियों से कुल तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस ने नशीला पदार्थ, बाइक और मोबाइल कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें