फिरोजपुर झिरका। श्री देवनारायण मंदिर फिरोजपुर झिरका में श्री श्री 108 भगवान देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में 30 अगस्त को विशाल मेले एवं रागनी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी बाबा भरत दास जी महाराज (मोनी बाबा) ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 7:00 बजे हवन, 9:00 बजे भंडारा और 10:00 बजे से रागनी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इस प्रतियोगिता में कालू इंदौर एंड पार्टी, राधा चौधरी, कुमारी सुक्कू, नीतू भाटी, सुनील चौहान सहित कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान और आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। संवाद