फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 22.940 किग्रा गांजा सहित दो युवक गिरफ्तार, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-ओडिशा से गांजा लाकर गुरुग्राम व दिल्ली में करते थे सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने 27 फरवरी को सेक्टर-85 से दो तस्करों को 22 किलो 940 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक कार भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान छतरपुर (मध्य प्रदेश) के सरवाई गांव निवासी धनंजय सोनी (30) और बाबू प्रजापति (20) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वे दोनों गांजा तस्करी में संलिप्त हैं। उन्होंने कार के इंजन व नंबर प्लेट के पीछे गुप्त लोहे के बॉक्स बनवा रखे थे। कार में बनाए इन बॉक्स में मादक पदार्थ छिपाकर ओडिशा से गुरुग्राम लाते थे। दोनों ओडिशा से चार हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदकर गुरुग्राम सहित दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे। धनंजय सोनी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला ओडिशा में दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को 27 फरवरी को अदालत में पेश करके 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों व मादक पदार्थों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें