फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो साल पहले दस्तावेज की कमी से नहीं बन सका था हथियार का लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल फाजिलपुरिया ने हथियार लाइसेंस के लिए फिर से किया है आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गायक राहुल फाजिलपुरिया ने दो साल पहले हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जोकि दस्तावेज की कमी के कारण बन नहीं सका था। गायक ने कुछ समय पहले ही हथियार लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन किया हुआ है।
लाइसेंस के लिए पुलिस विभाग की ओर से सत्यापन सहित अन्य औपचारिकताएं की जा रही हैं। राहुल फाजिलपुरिया ने भी पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता व सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। राहुल फाजिलपुरिया ने बताया कि दो साल पहले जब हथियार के लिए लाइसेंस अप्लाई किया था तो कार्यक्रमों की व्यस्तताओं की वजह से दस्तावेज पूरे नहीं करा पाए थे। ऐसे में उस समय लाइसेंस नहीं बन सका था। राहुल ने अपनी सुरक्षा को लेकर कुछ समय पहले फिर से लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। गायक ने बताया कि इस बार उन्होंने लाइसेंस बनाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। बीते सोमवार को हुई फायरिंग के बाद से उनको अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें एक पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील सरधानिया की वायरल पोस्ट को बताया फेक
गायक राहुल फाजिलपुरिया ने सुनील सरधानिया की वायरल पोस्ट को फेक बताया है। उन्हाेंने कहा कि फायरिंग मामले के बाद वायरल हुई पोस्ट के बाद कोई सामने नहीं आया है। गायक ने बताया कि वायरल पोस्ट में इंद्रजीत यादव का नाम भी शामिल था। पुलिस की जांच के बाद वायरल पोस्ट की सच्चाई भी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें