फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देगा वीडियो: 10 फीट दूर खड़ी मां के सामने दो साल की बच्ची को कार ने कुचला, फुर्ती दिखाकर बड़ी बहन बची

Tue, 08 Sep 2026 07:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

बच्ची की मां करीब 10 फीट दूरी पर खड़ी होकर एक महिला से बात कर रही थी। इस दौरान फॉक्सवैगन टाइगुन कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया। चालक ने जैसे ही गाड़ी को दाएं तरफ मोड़ा तो सड़क के बीच में खेल रही बच्ची पर चढ़ गई।
विज्ञापन
कार ने दो साल की बच्ची को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां से करीब 10 फीट दूर घर के पास वाली सड़क पर खेल रही दो बहनों में से एक बहन को गाड़ी ने कुचल दिया। इस दौरान दूसरी बहन तुरंत ही गाड़ी के सामने से हट गई, जिससे वह बच गई। गाड़ी चालक भी मौके पर रुक गया और मां के साथ ही बच्ची को निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान अद्रिजा तिवारी के रूप में हुई है। बच्ची के पिता की शिकायत पर गुरुग्राम सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार प्रयागराज का रहने वाला
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के कटरा निवासी वीरेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में आईटी कंपनी में इंजीनियर पद पर काम करते हैं। वह परिवार के साथ करीब ढाई साल से सेक्टर पांच में किराए से रह रहे हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चार साल और छोटी दो साल की थी। 

कार चालक नितिन यादव पीड़ित परिवार का पड़ोसी
सोमवार रात करीब नौ बजे दोनों घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। बच्ची की मां करीब 10 फीट दूरी पर खड़ी होकर एक महिला से बात कर रही थी। इस दौरान फॉक्सवैगन टाइगुन कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया। चालक ने जैसे ही गाड़ी को दाएं तरफ मोड़ा तो सड़क के बीच में खेल रही बच्ची पर चढ़ गई। बच्ची पर गाड़ी चढ़ने के बाद चालक ने गाड़ी को वहीं पर रोक दिया और मां के साथ बच्ची को अस्पताल में लेकर पहुंचा। पिता का कहना है कि गाड़ी चालक नितिन यादव उनका पड़ोसी है। वह चार घर दूर ही रहता है।

सेकंड के फांसले से बची दूसरी बच्ची की जान
दोनों बहने एक साथ खेल रही थीं, लेकिन जैसे ही गाड़ी उनकी तरफ मुड़ी तो बड़ी बहन चौकना हो गई। अगले ही पल वह वहां से साइड हो गई थी। इसके वजह से वह गाड़ी की चपेट में आ गई लेकिन दूसरी बच्ची कुछ समझ पाती उससे पहले ही वह गाड़ी ने उसे कुचल दिया। हादसा होते ही मां ने बच्ची को अपनी गोद में उठाया और उसको रोते हुए हालत में उसे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंची।
विज्ञापन

कार चालक गिरफ्तार, कार जब्त
गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नियमों के अनुसार आरोपी को जमानत दे दी गई है। - सत्यवान थाना प्रभारी सेक्टर-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें