फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेलते समय दो साल की बच्ची को कूलर से लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, हादसे के समय कमरे में थी मां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वजीराबाद गांव में किराये पर रहने वाले परिवार की दो साल की बच्ची को खेलते समय कूलर से करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान उसकी मां पास के कमरे में गई हुई थी। सेक्टर 53 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर 53 थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल का रहने वाला शेख एजाज अपने परिवार के साथ वजीराबाद में रहता था। रोजाना की तरह वह अपने काम पर चला गया। उसकी पत्नी पास के कमरे में गई हुई थी। कमरे में बाहर से कूलर चल रहा था। कूलर में करंट उतर रहा था। किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। उसकी दो साल की बेटी आतिफा ने खेलते हुए कूलर छू लिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। मां को कमरे से बाहर आने के बाद पता चला। पड़ाेस के लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें