फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

- सोहना क्षेत्र में बल्लभगढ़ रोड पर हुआ हादसा
- रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे कार सवार



संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना थाना क्षेत्र में बल्लभगढ़ रोड पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। कार में सवार लोग अपने रिश्तेदार की मौत पर अंतिम संस्कार के बाद अलीगढ़ से वापस आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गांव दौला के हरिओम के रिश्तेदार की मौत हो गई थी। ऐसे में परिजन कार में सवार होकर यूपी के अलीगढ़ मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। ईको कार में हरिओम का भाई इंदरपाल सहित अन्य थे, जबकि वैगनआर कार में हरिओम, उसकी पत्नी सुशीला, भाभी रुपवती, उर्मिला, पुत्रवधु वर्षा व उसका डेढ़ साल का सवार थे।
विज्ञापन

वापसी के दौरान वैगनआर कार आगे चल रही थी और ईको उसके पीछे थी। इसी दौरान करनकी मोड़ के निकट हरचंदपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर कार को दूर तक घसीटता ले गया। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक अपने कैंटर को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार उर्मिला पत्नी मित्रपाल, रूपवती पत्नी रामकिशन, सुशीला पत्नी हरिओम, वर्षा पत्नी जितेन्द्र व हरिओम गम्भीर रूप से घायल हो गए। उर्मिला की सोहना के सिविल अस्पताल में मौत हो गई, जबकि रुपवती, सुशीला, वर्षा व हरिओम को मेंदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां रूपवती ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें