फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार सप्लाई करने आए दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में हथियार सप्लाई करने राजस्थान से आए दो बदमाशों को अपराध शाखा मानेसर ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 11 ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई हैं। पुलिस ने हथियार बेचने व खरीदने वालों के ठिकानों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीतपाल ने बताया कि अपराध शाखा मानेसर प्रभारी अमित को सूचना मिली थी कि बुधवार देर शाम दो लोग हथियार लेकर राजस्थान से गुरुग्राम आएंगे। गांव सहरावन के पास रुककर दोनों बदमाश अपनी गाड़ी में किसी का इंतजार कर रहे थे। सूचना के आधार पर जैसे ही अपराध शाखा टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को मौके पर काबू कर लिया। इस दौरान दोनों ओर से दो-दो गोलियां चलाईं गईं। आरोपियों की पहचान भिवानी निवासी कुलदीप व अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी सचिन के रूप में हुई।
पूछताछ में सामने आया कि कुलदीप पर लूट, डकैती, अवैध हथियार समेत पांच केस भिवानी, गुरुग्राम, लोहारू व नारनौल में दर्ज हैं। इन मामलों में वह जमानत पर है। सचिन के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

सवा दो लाख रुपये में खरीदकर लाए थे हथियार
एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि आरोपियों से बरामद हुई 11 ऑटोमैटिक पिस्टल की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये हैं। आरोपियों ने यह पिस्टल करीब सवा दो लाख रुपये की खरीदी थीं। इन्हें वह राजस्थान के रास्ते गुरुग्राम में लेकर आए थे। यहां कई लोगों को सप्लाई की जानी थीं।
गैंगस्टर का हाथ होने का भी शक
एसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता लगाया गया है कि उन्होंने यह हथियार कहां से और किस व्यक्ति से खरीदे थे। इन्हें पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है। उन लोगों की भी सूची तैयार की गई है जिन्हें यह हथियार देने थे। इसमें गैंगस्टर का हाथ होने का भी शक है। जांच के आधार पर ही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें