फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोहरे के कारण दो ट्रेन रद्द, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/पटौदी। कोहरे के कारण मंगलवार को जिले रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें देरी से संचालित हुईं। इससे लोकल रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी समय पर नहीं चल सकीं, जिससे नियमित यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को रेल की देरी के कारण बस, कैब व ऑटो का सहारा लेना पड़ा। इसमें गाड़ी संख्या 09713 शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन करीब एक घंटे 27 मिनट, अजमेर जंक्शन से जम्मू तवी तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12413 पूजा एक्सप्रेस लगभग एक घंटे 41 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी से मेरठ पैसेंजर 35 मिनट लेट संचालित रही। 14086 हरियाणा एक्सप्रेसवे चार घंटे देर से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 74036 फर्रुखनगर से दिल्ली सराय रोहिला और सैट्रोड से दिल्ली जंक्शन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहीं। वहीं, पटौदी से गाड़ी संख्या 19031 योगा एक्सप्रेस पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 39 मिनट, गाड़ी संख्या 20474 चेतक एक्सप्रेस 45 मिनट, गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर एक्सप्रेस 12 मिनट, गाड़ी संख्या 19701 सैनिक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें