फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएवी भोंडसी स्कूल की दो टीमों ने हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। प्रशिक्षक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में खेली गई खो-खो प्रतियोगिता, अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। कुरुक्षेत्र के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय डीएवी हरियाणा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। 22 और 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के डीएवी स्कूलों की टीमों ने अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जिले की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी की अंडर-17 बालक वर्ग की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल ने विजेता का खिताब जीता, जबकि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30, फरीदाबाद उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में भी स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग में एमएलएस डीएवी नारनौल विजेता और डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी, फरीदाबाद उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के छह वर्गों में फरीदाबाद की टीमों का दबदबा रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका भाटिया ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें