फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लैट दिलाने के नाम पर दो लोगों के साथ 46.60 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-49 में हाउसिंग बोर्ड में फ्लैट दिलाने के नाम पर दो परिवारों से 46.60 लाख रुपये की धाेखाधड़ी का मामला सामने आया है। फ्लैट का ड्रॉ न निकलने की बात कहकर पीड़ितों को गुमराह किया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-50 थाने में दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पालम विहार एक्सटेंशन निवासी धर्मवीर सिंह सैनी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर मनदीप मलिक और सुशील मलिक ने सेक्टर-49 में चार हाउसिंग बोर्ड फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे 28.60 लाख रुपये ले लिए। मनदीप ने लिखित शपथपत्र देकर पैसे प्राप्त करने और फ्लैट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। वहीं, आरोपियों ने सविता चौधरी से भी दो अतिरिक्त फ्लैटों के लिए 18 लाख रुपये लिए थे। शुरुआत में आरोपियों ने कहा कि फ्लैट का ड्रॉ नहीं निकला है। ड्रॉ निकलने के बाद सभी दस्तावेज दे दिए जाएंगे। लेकिन कुछ समय बाद आरोपियों ने फोन और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। करीब पांच साल बीतने के बाद भी न तो फ्लैट आवंटित किए न ही रुपये वापस दिए।पीड़ितों ने इस मामले में सीएमओ में भी शिकायत दी थी। अब सेक्टर-50 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जांच अधिकारी एएसआई हंसराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी में नामजद दोनों लोगों को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें