फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में हुए दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बादशाहपुर थाने और डीएलएफ फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ के खरखड़ा गांव निवासी सुंदरलाल ने बताया कि एक अक्तूबर की रात करीब 9:50 बजे बहरामपुर रोड स्थित लोहा के पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक ट्रक को लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर घायल सुंदरलाल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने पुलिस को ट्रक का नंबर भी बताया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले मे नई दिल्ली के कुतुब बिहार फेस-1 निवासी प्रीति ने बताया कि उनके पति अशोक कुमार 5 अक्तूबर को बाइक से दिल्ली से गुरुग्राम आ रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे एंबियंस मॉल के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हादसों को अंजाम देने वाले दाेनों वाहनों के नंबराें के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। दोनों वाहन चालकों को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें