फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लोगों से कर चुके हैं ठगी, फॉरच्युनर बेचने का झांसा देकर की थी ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऑनलाइन गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दावा है कि सेक्टर-77 निवासी जगमीत सिंह और अमृता कौर आपसी सहमति से एक साथ रहते थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
पीड़ित ने एक अप्रैल को साइबर अपराध पश्चिम को शिकायत दी थी कि उनके पास एक युवक ने फोन किया कि क्या वह फॉरच्यूनर गाड़ी खरीदना चाहते हैं। इसके बाद उसने एक जगह गाड़ी दिखाई। गाड़ी बेचने पर सहमति होने पर 50 हजार रुपये पहले मांगे तो उन्होंने रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

50 हजार महीना किराया देते हैं फ्लैट का
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी जगजीत सिंह और अमृता कौर आपसी सहमति से सेक्टर-77 में सोसाइटी में किराये पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि फ्लैट का किराया 50 हजार रुपये है। दोनों तलाकशुदा हैं। इन पर 15 लोगों से ठगी का आरोप हैं।
विज्ञापन

आरोपी जगजीत सिंह ओएलएक्स पर महंगी गाड़ियों के विज्ञापन देखकर उन गाड़ी मालिक से संपर्क करता था। उनको कुछ रुपये देकर गाड़ी की बुकिंग कर देता था। उसके बाद उस विज्ञापन को हटवाकर खुद मालिक बनकर ओएलएक्स पर विज्ञापन डाल देता था। खरीदने वाले व्यक्ति को गाड़ी दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। ठगी के रुपये किसी ज्वेलर के खाते में डलवाकर उससे आभूषण खरीद कर दिल्ली में बेच देता था। आरोपी महिला भी ओएलएक्स पर विज्ञापन डालने में मदद करती थी। जगजीत सिंह इनोवा गाड़ी की ठगी करने के कारण 30 दिन जिला जेल भोंडसी में जा चुका है। फॉरच्यूनर गाड़ी की ठगी करने के कारण 45 दिन पंजाब की जालंधर जेल में बंद रहा है। आरोपी पर साइबर फ्रॉड के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें