फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राॅले से टकराई मोटरसाइकिल, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़की दौला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्राॅले से बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल टकरा गई। ट्राॅले से टकराने पर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गाजियाबाद की नीलमणी कॉलोनी निवासी मोहम्मद वसीम ने थाना खेड़की दौला में दी शिकायत में बताया कि उनके पिता और उनका साथी गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी जुनेद कारपेंटर का काम करते थे। इन दिनों वे पटौदी के समीप काम कर रहे थे। मोटरसाइकिल से वह दोनों घर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर वाटिका चौक फ्लाईओवर के पास सड़क पर खड़े एक ट्राॅले से उनकी बाइक टकरा गई। मोटरसाइकिल को जुनेद चला रहा था। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। आरोप है कि सड़क हादसे के बाद ट्राॅला चालक मौके से ट्राॅला लेकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें