फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्लॉट की चाहरदीवारी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना नगरपरिषद के वार्ड-10 के गांव कोठड़ा में प्लॉट की चाहरदीवारी कराने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने चार नामजद और करीब चार अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड-10 के गांव कोठड़ा निवासी सिराजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 80 वर्गगज का प्लॉट गांव कोठड़ा में है, जिसकी वह चाहरदीवारी करा रहा था। शनिवार को रायपुर निवासी भोला, याहुद, भोला का बेटा नासिर व हारून प्लॉट पर आए और कागजात मांगने लगे। इसके बाद रविवार को भी भोला, नासिर, हारून और याहुद ने हथियार से उनकी बाजू पर हमला कर दिया। सात ही प्लॉट पर कब्जे की भी धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें